Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Animal और Jigra की तुलना से खुश हैं Alia Bhatt, एक्ट्रेस बोली – Ranbir और मेरे बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं है

October 8, 2024

Animal और Jigra की तुलना से खुश हैं Alia Bhatt, एक्ट्रेस बोली – Ranbir और मेरे बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं है

मुंबई: बॉलीवुड आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की तुलना अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से किये जाने को लेकर खुश है। आलिया फिल्म जिगरा में वेदांग रैना के साथ नजर आयेंगी। हाल ही में फिल्म जिगरा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसकी तुलना एनिमल से करनी शुरू कर दी है।

एक्ट्रेस बोली – ‘रणबीर और मेरे बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं है’

आलिया भट्ट ने इसका जवाब देते हुए कहा ,रणबीर और मेरे बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे पति मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। हम अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी फिल्मों और सीन्स पर चर्चा करते हैं। मैंने गंगूबाई काठियावाड़ी और जिगरा के बारे में उनसे बात की। जब भी मुझे कोई उलझन होती, मैं उनके साथ इस पर चर्चा करती और उन्होंने एनिमल के लिए भी मेरे साथ ऐसा ही किया।

जिगरा’ और ‘एनिमल’ के बीच बहुत अधिक समानताएं नहीं हैं

आलिया ने अपनी फिल्म ‘जिगरा’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के बीच तुलना के बारे में बताते हुए कहा दोनों के बीच बहुत अधिक समानताएं नहीं हैं। दोनों फिल्में अपने किसी करीबी के लिए कुछ करने की थीम पर है। यह कई फिल्मों में एक नॉर्मल फैक्ट है। यह केवल ‘एनिमल’ या ‘जिगरा’ के बारे में नहीं है। कई फिल्मों में एक नॉर्मल टॉपिक किसी करीबी के लिए कुछ करना है और इस तर्ज पर कई फिल्में बनाई गई हैं। बात करें फिल्म की कहानी की तो ‘जिगरा’ भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते की कहानी बयां करती है। फिल्म की पटकथा वासन ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर लिखी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें