Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिटनेस पर ध्यान दे रही है आलिया भट्ट, वर्कआउट वीडियो आए सामने

January 30, 2023

फिटनेस पर ध्यान दे रही है आलिया भट्ट, वर्कआउट वीडियो आए सामने

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। आलिया भट्ट मां बनने के बाद अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही है।आलिया को अक्सर योगा और जिम करते हुए देखा जाता है। इसी बीच आलिया का एक वर्कआउट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर पर ही 108 सूर्य नमस्कार करती हुई नजर आ रही हैं।वीडियो में उनकी बहन शाहीन उनसे पूछती हैं की कैसा लग रहा ? जिसके बाद आलिया ने कहा-‘पॉवरफुल‘ ।

वीडियो में आलिया‘नो मेकअप लुक’में बेहद प्यारी लग रही हैं।वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस आलिया की तारीफ कर रहे हैं। आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आयेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें