Site icon Dainik Savera Times

आलिया भट्ट को पसंद आया कैटरीना कैफ का ‘मैरी क्रिसमस’ का ट्रेलर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म मैरी क्रिसमस का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म मैरी क्रिसमस में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका है।मैरी क्रिसमस का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।ट्रेलर को लेकर ऑडियंस की तरफ से सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस बीच आलिया भट्ट ने ‘मैरी क्रिसमस’ के इस ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इंस्टा स्टोरी में मैरी क्रिसमस के ट्रेलर को शेयर कर लिखा है,ओके ये काफी कूल था। मैं इसके लिए हद से ज्यादा एक्साइटेड हूं और हां कैटरीना कैफ मैं यही कहना चाहती थी। फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ हिंदी के साथ-साथ तमिल औऱ तेलुगु में भी 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

Exit mobile version