Site icon Dainik Savera Times

‘डोंट बी शाय’ ने पहले ही नजर में जीत लिया था प्राइम वीडियो का दिल, आलिया भट्ट ने साझा किया किस्सा

alia bhatt

alia bhatt

एंटरटेनमेंट डेस्क: प्राइम वीडियो ने पहले ही अपनी अपकमिंग ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाय’ की अनाउंसमेंट की है, जो इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के साथ एक एक्साइटिंग पार्टनरशिप है; यह एक जिंदादिल और बारीकी से बुनी गई कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है, जो YA (यंग एडल्ट) जॉनर में एक नया नजरिया जोड़ती है। राइटर-डायरेक्टर श्रीति मुखर्जी की बनाई यह फिल्म 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सलीके से सजी दुनिया अचानक से डगमगा जाती है और यहीं से शुरू होती है हंसी, दिल को छू लेने वाले पल और अनफिल्टर्ड ईमानदारी से भरी एक कहानी। फिल्म के इस सफर को जो बात खास बनाती है, वो ये है कि सब कुछ कितनी आसानी से फिट बैठ गया: यंग एडल्ट (YA) जॉनर में छिपे मौके की पहचान, एक ऐसा फिल्ममेकर जो युवाओं की असली कहानी सुनाने के लिए तैयार था और ऐसी कहानी जो इतनी जल्दी पसंद आई कि यह प्राइम वीडियो के सबसे तेज ‘हां’ मिलने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक बन गया।

लंदन में पहली बार हुए ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स’ में आलिया भट्ट और निखिल मधोक (डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो, इंडिया) ने बताया कि इस इवेंट में लाइमलाइट बटोरने वाले इकलौते इंडियन टाइटल की कहानी असल में शुरू कैसे हुई।

आलिया भट्ट ने यंग एडल्ट (YA) कहानियों की कमी पर बात करते हुए कहा, ​”यह बहुत दिलचस्प समय था जब हम क्रिएटिव फील्ड के किसी इंसान से बात कर रहे थे और उन्होंने हमसे कहा कि एक ऐसा स्पेस है जिसे अभी तक पूरी तरह एक्सप्लोर नहीं किया गया है और उसे ‘यंग एडल्ट’ कहते हैं या फिर उसे छुआ तो गया है, लेकिन अब वह अपनी चमक खो रहा है। किसी वजह से यंग एडल्ट्स के लिए कहानियां बहुत कम और कभी-कभार ही देखने को मिलती हैं।”

राइटर-डायरेक्टर श्रीति के विजन को याद करते हुए आलिया ने आगे कहा, “हम इस यंग फिल्ममेकर से मिले, जिनका नाम स्रीती मुखर्जी है। उन्होंने कहा, ‘मैं बस एक यंग कहानी बनाना चाहती हूँ जिसमें यंग लोग अपनी ज़िंदगी जी रहे हों, गलतियां कर रहे हों, कुछ गाने हों, कुछ डांस हो, थोड़ी लड़ाइयां हों, पेरेंट्स और कॉलेज हो और मैं बस ऐसे लोगों की कहानी बनाना चाहती हूँ जो इस दुनिया में बड़े हो रहे हैं और अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं, बिना दुनिया बदलने या किसी बड़ी चीज़ के लिए लड़ने के जुनून के।”

आलिया भट्ट ने बताया कि ‘डोंट बी शाय’ के लिए तुरंत ‘हां’ क्यों मिली,  अगर आपको याद हो, जब हम इसे आपके पास (निखिल मधोक) लेकर आए थे, तो यह हमें अब तक मिली सबसे जल्दी मिली ‘हां’ थी।

निखिल मधोक (डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो, इंडिया) ने ‘डोंट बी शाय’ को तुरंत हां कहने पर बताया कि हम यंग एडल्ट कहानियों पर गौर कर रहे थे कि वे प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के दर्शकों को कितनी पसंद आ रही हैं और यह हमारे लिए उन कहानियों का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा बन गया है जिन्हें हम बनाना चाहते हैं। लेकिन यह भी सच है कि इस स्पेस में असली और ताज़ा कहानियाँ मिलना बहुत मुश्किल है। इसलिए मुझे याद है जब आलिया भट्ट हमें मटेरियल भेजा, मैंने उसे रात भर में पढ़ लिया और अगली सुबह आपको फोन करके कहा कि बस यही है, है ना? क्योंकि इस फिल्म की खूबी यह है कि इसके किरदार बहुत असली हैं, इसकी दुनिया बहुत नई है, खासकर ‘शाय’ का किरदार। बस आपके अंदर से आवाज़ आती है कि यह फिल्म बननी ही चाहिए और इसका ह्यूमर (मजाकिया अंदाज़) एकदम सटीक है।

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के बैनर इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस और ग्रिश्मा शाह व विकेश भुतानी के को-प्रोडक्शन में बनी ‘डोंट बी शाय’ को स्रीती मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह आने वाली ओरिजिनल फिल्म प्राइम वीडियो पर भारत में और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में एक्सक्लूसिव रूप से प्रीमियर होने वाली है।

Exit mobile version