Site icon Dainik Savera Times

Met Gala में ‘Made in India’ व्हाइट गाउन में नजर आई Alia Bhatt

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में व्हाइट गाउन में एंट्री ली। इस ड्रेस को प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है, जिसे 100,000 मोतियों से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ‘मेड इन इंडिया’ हो। आलिया ने इंस्टाग्राम पर मेट गाला की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। 2023 मेट गाला 1 मई को न्यूयॉर्क शहर में हो रहा है।

यह कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट एग्जीबिशन ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ के उद्घाटन का जश्न मनाता है।फोटोज के साथ, आलिया ने कैप्शन में लिखा: “मै कुछ ऐसा करना चाहती थी जो आॅथेंटिक हो (हेलो, पर्ल्स) और भारत में बना हुआ हो। प्रबल गुरुंग ने इसे पूरी मेहनत और प्यार के साथ 100,000 मोतियों से बनाया है। अपने पहले मेट में यह पहनकर में गौरवांवित महसूस कर रही हूं।”

Exit mobile version