Site icon Dainik Savera Times

Gurinder Chaddha की फिल्म में काम करेंगी Alia Bhatt,जानिए कब होगी शूटिंग की शुरुआत

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडो-ब्रिटिश फिल्म निर्देशिक गुरिंदर चड्ढा की फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि आलिया भट्ट जल्द ही गुरिंदर चड्ढा की फिल्म में काम करती नजर आ सकती है।

कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट इस फिल्म में ऐसे किरदार में नजर आयेंगी , जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। आलिया भट्ट इस फिल्म में प्रिंसेस का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि गुरिंदर चड्डा अपनी आने वाली फिल्म भारतीय

प्रिंसेस की कहानी को डिजनी के साथ पूरा करने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी के लिए गुरिंदर और आलिया कई बार मुलाकात भी कर चुकी हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो आलिया 2025 की दूसरी छमाही में गुरिंदर के साथ काम शुरू कर देंगी।

Exit mobile version