Site icon Dainik Savera Times

‘कॉफी विद करण’ में आलिया ने पति रणबीर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

मुंबई: एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि उनके पति और स्टार रणबीर कपूर ‘बर्प स्पेशलिस्ट’ हैं।आलिया ने कहा, ’वह राहा से बेहद प्यार करते हैं, वह कभी-कभी बस उसे देखते ही रहते हैं, उसे परेशान करते हैं, उसके साथ गेम खेलते हैं। शुरू में वे ‘बर्प स्पेशलिस्ट’ थे। एकमात्र चीज जो वह नहीं कर रहे हैं, वह है उसे फीड कराना।’

आलिया को करीना कपूर खान के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में गेस्ट के तौर पर देखा गया।’ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा’ के सेट पर डेटिंग शुरू करने के बाद आलिया और रणबीर ने 2022 में शादी कर ली। दोनों ने पिछले साल नवंबर में राहा का स्वागत किया था।’कॉफी विद करण’ सीजन 8 डिज्नी+हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

Exit mobile version