Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदास मान के एल्बम ‘साउंड ऑफ सॉइल’ के सभी गाने रिलीज़

October 4, 2024

गुरदास मान के एल्बम ‘साउंड ऑफ सॉइल’ के सभी गाने रिलीज़

मुंबई। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने अपने नवीनतम एल्बम ‘साउंड ऑफ सॉइल’ के सभी गाने रिलीज़ कर दिए हैं। साई प्रोडक्शंस और स्पीड रिकॉर्डस द्वारा निर्मित गुरदास मान के एल्बम का संगीत जतिंदर शाह द्वारा तैयार किया गया है। गुरदास मान ने अपनी टीम द्वारा साझा किए गए एक बयान में कहा, मेरे एल्बम के पहले ट्रैक को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, और अब, बाकी ट्रैक के लिए सभी के अनुरोध के बाद, मैं अपने दिल का यह टुकड़ा आपको पेश करता हूं।

मैं साउंड ऑफ सॉइल को अपने प्रिय दर्शकों के साथ साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं। यह एल्बम मेरी जड़ों, मेरी संस्कृति और हम सभी को जोड़ने वाली कहानियों के लिए एक हार्दिक श्रद्धांजलि है, प्रत्येक ट्रैक उन भावनाओं और अनुभवों को दर्शाता है जो हमारे जीवन को आकार देते हैं और मुङो आशा है हर गाना व्यक्ति को प्रभावित करेगा।

गुरमदास मान के इस एल्बम में नौ गाने मैं ही झूठी, लगियाँ ने मौज़ाँ चिते-चिते डानडान, माँ बोली, वेह सोनेया, पंछी उड़ गये, देख लैला, बिदेसान नु और टप्पे शामिल हैं।गुरदास मान दशकों से अपने ऊर्जावान गीतों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। ‘की बनू दुनिया दा‘,‘छल्ला‘, ‘इश्क दी मारी’ और ‘बूट पॉलिशां’ उनके कुछ लोकप्रिय गाने हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें