Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के 15 साल पूरे, Allu Arjun ने पत्नी Sneha Reddy संग मनाया खास दिन

March 6, 2026

शादी के 15 साल पूरे, Allu Arjun ने पत्नी Sneha Reddy संग मनाया खास दिन

साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा की लव स्टोरी हमेशा से लोगों के लिए खास रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अपनी शादी की 15वीं सालगिरह के मौके पर भी यह जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

इस खास अवसर पर स्नेहा रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति अल्लू अर्जुन के साथ कुछ खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में स्नेहा और अल्लू कपल पोज देते नजर आते हैं। सभी तस्वीरों में अल्लू ने स्नेहा का हाथ थामा हुआ है, जबकि एक अन्य तस्वीर में उनका पूरा परिवार दिखाई देता है। उस तस्वीर में उनके दोनों बच्चे मौजूद हैं और एक दूसरे की ओर मुस्कुराते हुए देख रहे हैं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए स्नेहा ने कैप्शन में लिखा, ”15 साल बाद हमने प्यार से भरी जिंदगी बनाई है, एक ऐसा परिवार जो मेरे लिए सब कुछ है, और एक ऐसा घर जो खुशियों से भरा है… हमारे दो प्यारे बच्चे, हमारे दो पालतू डॉगी, और बीच में अनगिनत यादें। जीवन के हर अध्याय में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। हैप्पी एनिवर्सरी। शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।”

सालगिरह के इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्नेहा के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ”शादी की सालगिरह की बधाई हो, क्यूटी। 15 साल का यह सफर साथ में गुजर गया। आपके बिना यह सफर इतना आसान नहीं होता।”

इस कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बताया जाता है कि अल्लू अर्जुन एक शादी समारोह में अमेरिका गए थे, जहां उनकी पहली मुलाकात स्नेहा से हुई। पहली ही नजर में वह स्नेहा की सादगी और खूबसूरती पर मर मिटे थे। उस समय वह उनसे उनका नंबर नहीं ले पाए, लेकिन बाद में किसी तरह उनका नंबर हासिल किया और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

शुरुआत में स्नेहा के पिता कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए। परिवार की सहमति से दोनों ने 6 मार्च 2011 को शादी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें