Site icon Dainik Savera Times

Allu Arjun ने किया डीजे Martin के साथ ‘Oo Antava’ गाने पर डांस, वीडियो वायरल

दक्षिण भारतीय स्टार अल्लू अर्जुन ने डीजे मार्टिन के साथ अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ के गानें ‘ऊं अंटावा’ पर डांस किया है। फिल्म पुष्पा में सामंथा रुथ प्रभु ने आटम सॉन्ग किया था, ‘ऊं अंटावा’ जो बेहद सुपरहिट साबित हुआ था। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में हैदराबाद के एक शो में डीजे मार्टिन के साथ स्टेज शेयर किया। इस इवेंट में अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ के गानें ‘ऊं अंटावा’ पर डीजे मार्टंन के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

डांस करने की एक्साइटमेंट में एक्टर सामने रखे टेबल पर कूद जाते हैं और अपने हाथों को हवा में लहराते हुए नाचने लगते हैं।अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग यानी ‘पुष्पा : द रूल’ की शूटिंग करने में व्यस्त चल रहे हैं।

Exit mobile version