Site icon Dainik Savera Times

Allu Arjun ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा मैसेज

Allu Arjun Daughter Birthday

Allu Arjun Daughter Birthday

Allu Arjun Daughter Birthday: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के साथ-साथ परिवार को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी अरहा के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा मैसेज लिखा। उन्होंने बेटी को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बताया और उसके साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की।

बेटी के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने लुटाया प्यार

अल्लू अर्जुन ने शनिवार को अपनी बेटी अरहा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने बेटी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी की खुशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” उनका यह मैसेज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अरहा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 

फिल्म के मेकर्स ने भी दी बधाई

अरहा की पहली फिल्म ‘शाकुंतलम’ के मेकर्स ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गुना हैंडमेड फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अरहा को नन्हीं स्टार बताया। साथ ही उनके अच्छे भविष्य की कामना की।

फिल्म ‘राका’ को लेकर चर्चा में हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘राका’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर एटली बना रहे हैं।खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इसमें एक साथ 37 कलाकारों का मोशन-कैप्चर किया गया। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। फिल्म की निर्माता कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। इस उपलब्धि के लिए अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मिला।

Exit mobile version