Site icon Dainik Savera Times

Allu Arjun की फिल्म ‘Pushpa 2 The Rule’ ने भारतीय बाजार में 1000 करोड़ रुपये की कमाई की

Pushpa 2: The Rule

Pushpa 2: The Rule

Pushpa 2 The Rule: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने भारतीय बाजार में 1000 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 : द रूल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुयी थी।

‘पुष्पा 2 द रूल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। पुष्पा 2 द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।फिल्म ने 16 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बना ली है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने भारत में 16 दिनों में हिंदी भाषा ने 632.6 करोड़, तेलुगु ने 297.8 करोड़, तमिल में 52.8 करोड़, कन्नड़ में 7.16 करोड़ और मलयालम में 13.99 करोड़ की कमाई की है। इस तरह यह फिल्म भारतीय बाजार में 1004.35 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

Exit mobile version