Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Allu Arjun की फिल्म ‘Pushpa 2 The Rule’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, वल्र्डवाइड ग्रॉस 1508 करोड़ रुपये की कमाई की

December 20, 2024

Allu Arjun की फिल्म ‘Pushpa 2 The Rule’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, वल्र्डवाइड ग्रॉस 1508 करोड़ रुपये की कमाई की

Pushpa 2 The Rule : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अजरुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने वल्र्डवाइड ग्रॉस 1508 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अल्लू अजुर्न की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने सिनेमाघरों में अपने दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं, बावजूद इसके फिल्म की रफ्तार नहीं थमी है। इसके साथ ही पुष्पा 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर अन्य बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए रोज दमदार कमाई कर रही है, साथ ही नए रिकॉर्ड भी बना रही है।

‘पुष्पा 2 द रूल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 इसी साल 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है। अल्लू अजरुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वल्र्डवाइड 1508 करोड़ रुपये की कमाई करके धमाल मचा दिया है।

माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,व्यावसायिक सिनेमा को पुनर्परिभाषित किया गया। बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास। पुष्पा2 द रूल ने दुनिया भर में 1508 करोड़ की कमाई की। इस आंकड़े तक पहुंचने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म। पुष्पा2 हिट्स फास्टेस्ट 1500 करोड़। अभी अपने टिकट बुक करें!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अजरुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें