Site icon Dainik Savera Times

पिछले महीने रूस में रिलीज हुई Allu Arjun की फिल्म ‘Pushpa’ कर रही है बंपर कमाई

दुनियाभर में अपनी रिलीज के एक साल बाद भी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ सफलता की नई कहानी रच रही है। फिल्म केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। सुकुमार द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर, जो पिछले महीने रूस में रिलीज हुई थी, फिल्म ने लगभग 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। निर्माताओं के अनुसार, ‘अल्लू अर्जुन-स्टारर ने 8 दिसंबर को अपनी भव्य रूसी-भाषा रिलीज देखी और मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में शो के बाद, फिल्म 774 स्क्रीनों पर सफलतापूर्वक चल रही है, जिसमें स्क्रीन की संख्या में कोई गिरावट नहीं आई है जोकि अद्भुत है।’

रूस फैंस को पसंद आया अल्लू का स्वैग
पुष्पा: द राइज’, जो अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में है, रूस की अब तक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली भारतीय फिल्म बनने की राह पर है। यूनिट सूत्रों ने कहा कि फिल्म के रूसी अधिकार जल्द ही 2 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे। मौजूदा चलन को देखते हुए पुष्पा: द राइज की अन्य सभी भारतीय फिल्म कलैक्शन्स से बेहतर प्रदर्शन करने और एक नया मुकाम हासिल करने की उम्मीद है।

Exit mobile version