Site icon Dainik Savera Times

Allu Arjun की ‘Pushpa 2′ का क्रेज जारी, पंडालों में छाईं Suuseki’ गाने से प्रेरित गणपति मूर्तियां, देखें video

मुंबई: पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने सूसेकी से प्रेरित गणपति मूर्तियां पंडालों में छा गयी हैं। विशाखापत्तनम का एक फैन इंस्टाग्राम पर एक अनोखे गणपति डेकोरेशन रील की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फैंस और भक्तों ने इस रील को किया बेहद पसंद

रील में भगवान गणेश को पैन इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के गाने ‘‘सूसेकी’’ (हिंदी में ‘‘अंगारों’’) के एक आइकॉनिक पोज में दिखाया गया है, जिसमें नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं। यह रील पोस्ट करते ही जल्द से जल्द पॉपुलर होने के साथ ही वायरल हो गया, जिसे फैंस और भक्तों ने बेहद पसंद किया और इसे सिर्फ एक दिन में हजारों के संख्या में लाइक्स और शेयर दिए हैं।

फैन ने इस क्रिएटिव आइडिया ने फॉलोवर्स को खुश कर दिया है और पुष्पा फ्रेंचाइजी के दुनिया भर में फैले इनफ्लुएंस को भी पेश किया है। इस गाने में ,अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के आइकॉनिक डांस मूव्स ने सीक्वल के लिए एक्सिटमेंट को बढ़ा दिया है। इस साल 06 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है।

Exit mobile version