Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Alpha Box Office: हिट या फ्लॉप! 6 दिनों में कैसी रही आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई ? जानें पूरी रिपोर्ट

July 9, 2026

Alpha Box Office: हिट या फ्लॉप! 6 दिनों में कैसी रही आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की कमाई ? जानें पूरी रिपोर्ट

Alpha Box Office Collection : आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म अब तक वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। रिलीज के पहले वीकेंड में फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। अब 6 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर सवाल उठ रहा है कि क्या ‘अल्फा’ हिट साबित होगी या फ्लॉप। आइए जानते हैं फिल्म की अब तक की पूरी कमाई का हाल…

6 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

3 जुलाई को रिलीज हुई ‘अल्फा’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 11.50 करोड़ रुपये पहुंची, जबकि रविवार को इसने सबसे ज्यादा 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद सोमवार से कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। चौथे दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 4.25 करोड़ रुपये और छठे दिन 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का 6 दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 44.95 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 74.89 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

बजट के मुकाबले कितनी हुई रिकवरी?

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘अल्फा’ का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में हुआ है। ऐसे में फिल्म अब तक अपने बजट का करीब 45 प्रतिशत ही वसूल कर पाई है। अभी तक यह 50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है।

‘अल्फा’ हिट हुई या फ्लॉप?

फिलहाल ‘अल्फा’ को हिट नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है, जबकि 6 दिनों में इसकी कमाई 44.95 करोड़ रुपये ही हुई है। यानी फिल्म अभी अपने बजट का आधा हिस्सा भी नहीं निकाल पाई है।

अगर फिल्म को हिट बनना है तो आने वाले दिनों में इसे शानदार कमाई करनी होगी। लेकिन जिस तरह इसकी कमाई हर दिन घट रही है और नई फिल्मों से मुकाबला भी होने वाला है, उसे देखते हुए इसका हिट होना मुश्किल नजर आ रहा है। अब सबकी नजर दूसरे हफ्ते की कमाई पर रहेगी, जिससे पता चलेगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी चल पाती है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें