Friday Box Office Collection: शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी दिलचस्प रहा, जहां कई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बता दें कि आलिया भट्ट की नई रिलीज ‘अल्फा’ ने अच्छी ओपनिंग के साथ बढ़त बनाई, जबकि पहले से चल रही फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
‘अल्फा’ ने की दमदार शुरुआत
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस नई फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन लगभग 9 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है।
ये भी पढ़ें:
‘वेलकम टू द जंगल’ की रफ्तार धीमी
अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंचते ही धीमी पड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक आठवें दिन इसने करीब 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म की कुल कमाई लगभग 97 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुकी है।
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ की कमाई में गिरावट
गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता स्टारर यह पंजाबी फिल्म भी दूसरे हफ्ते में धीमी हो गई है। आठवें दिन फिल्म ने करीब 0.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जबकि कुल कलेक्शन 97 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।
‘कॉकटेल 2’ और ‘मां इंति बंगारम’ की कमाई गिरी
तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई लाखों में सिमट गई और इसने शुक्रवार को लगभग 0.75 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं ‘मां इंति बंगारम’ ने भी इसी स्तर पर प्रदर्शन करते हुए करीब 0.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
ये भी पढ़ें:
‘मैं वापस आऊंगा’ का स्थिर प्रदर्शन
इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने लंबी रन के बावजूद स्थिर प्रदर्शन जारी रखा है। 22वें दिन इसने लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 53 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है।

