Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Alpha’ एक एटीट्यूड का जश्न है… इस मजेदार पॉपकॉर्न एंटरटेनर को बनाते हुए मैंने खूब मस्ती की!’ : Alia Bhatt

June 24, 2026

‘Alpha’ एक एटीट्यूड का जश्न है… इस मजेदार पॉपकॉर्न एंटरटेनर को बनाते हुए मैंने खूब मस्ती की!’ : Alia Bhatt

Alpha Movie: यशराज फिल्म्स की ‘ऐल्फा’ भारत की पहली ऐसी बड़े बजट की पॉपकॉर्न एक्शन फिल्म है, जिसके केंद्र में दो महिला सुपरस्टार्स आलिया भट्ट और शर्वरी हैं। आलिया का कहना है कि इस मजेदार एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और आनंददायक अनुभवों में से एक रही। उनके मुताबिक ‘ऐल्फा’ लिंग से परे जाकर ‘ऐल्फा’ सोच और एटीट्यूड का जश्न मनाने वाली फिल्म है।

आलिया भट्ट कहती हैं, “ऐल्फा की शूटिंग करते हुए मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। यह शायद किसी फिल्म के सेट पर मेरे सबसे मजेदार और यादगार अनुभवों में से एक था। एक्शन, भव्यता और रोमांच से भरी इस दुनिया में कदम रखना बेहद रोमांचक था। इस फिल्म ने मुझे उन तरीकों से चुनौती दी, जिनका मैंने पहले कभी अनुभव नहीं किया था और मुझे इसका हर पल पसंद आया।”

वह आगे कहती हैं,“मुझे सबसे ज्यादा यह बात पसंद आई कि इस फिल्म के केंद्र में दो महिलाएं हैं, जो पूरी एक्शन कहानी को आगे बढ़ा रही हैं। ऐसा हमें बहुत कम देखने को मिलता है और इसका हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हुई। ऐल्फा एक एटीट्यूड का जश्न है और बड़े पर्दे पर मनाए जाने वाला एक शानदार सिनेमाई उत्सव है।” आलिया का कहना है कि वह इस एक्शन एंटरटेनर के सेट पर जाने के लिए हमेशा उत्साहित रहती थीं।

वह कहती हैं,“इस अनुभव को और भी खास बनाने वाली बात यह थी कि मुझे इतने शानदार लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। चाहे हमारे निर्देशक हों, कलाकार, एक्शन टीम या पर्दे के पीछे काम करने वाला पूरा क्रू हम जो बना रहे थे, उसे लेकर सभी के भीतर जबरदस्त उत्साह था। मुझे लगता है कि उस ऊर्जा का कुछ हिस्सा पर्दे पर भी दिखाई देगा। मैं हर सुबह सेट पर जाने का बेसब्री से इंतजार करती थी और मैंने इसका हर मिनट पूरी तरह से एंजॉय किया।”

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और ‘द रेलवे मेन’ फेम निर्देशक शिव रवैल द्वारा निर्देशित ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें