Site icon Dainik Savera Times

गणेश चतुर्थी पर ‘एंटीलिया चा राजा’ को अंबानी फैमिली ने दी धूमधाम से विदाई, देखें Video

‘Antilia Cha Raja’ : मुंबई में अंबानी परिवार हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी पर ‘एंटीलिया चा राजा’ का स्वागत करता दिखा। इस वर्ष भी बप्पा का आगमन और विसर्जन बेहद भव्य और धूमधाम से हुआ। खास बात यह रही कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शादी के बाद दूसरी बार मिलकर बप्पा का स्वागत और विदाई की। गणेश चतुर्थी का त्योहार अंबानी परिवार के लिए सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक उत्सव भी बन चुका है। इस बार भी ‘एंटीलिया चा राजा’ की भव्य विदाई ने एक बार फिर दिखा दिया कि अंबानी फैमिली पूरे समर्पण और आस्था के साथ बप्पा की सेवा और पूजा करती है।

अनंत-राधिका संग परिवार ने किया विसर्जन

गणेश चतुर्थी के बाद पंचमी के दिन 28 अगस्त को ‘एंटीलिया चा राजा’ का विसर्जन किया गया। सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली का बप्पा को विदा करते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान नीता अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ ट्रक पर बप्पा के साथ नजर आईं। राधिका कभी भावुक तो कभी खुशी से झूमती दिखीं। वहीं, अनंत अंबानी ट्रक के पीछे-पीछे पैदल चलते हुए नजर आए।

रंग-गुलाल में डूबा माहौल

बप्पा की विदाई के दौरान पूरे माहौल में रंग और गुलाल की धूम देखने को मिली। राधिका मर्चेंट परिवार और दोस्तों संग गुलाल खेलती हुईं नजर आईं। उन्होंने लोगों का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर ओरी और शिखर पहाड़िया भी अंबानी फैमिली के साथ मौजूद रहे। हालांकि, इस बार आकाश अंबानी-श्लोका मेहता और ईशा अंबानी नजर नहीं आए।

नीता अंबानी ने बप्पा की विदाई के लिए सुर्ख गुलाबी सूट पहना था, जबकि राधिका सादगी भरे पारंपरिक सूट में नजर आईं। अनंत और राधिका दोनों रंग और गुलाल से सराबोर होकर त्योहार की मस्ती में डूबे दिखे।

हर साल होता है भव्य आयोजन

अंबानी परिवार के एंटीलिया में हर साल गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है। यहां बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं। साल 2024 में भी अनंत-राधिका की शादी के बाद बप्पा का स्वागत बड़े स्तर पर हुआ था, जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, सोनम कपूर, सारा अली खान और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे शामिल हुए थे।

Exit mobile version