Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबरीश वर्मा ने खोला क्रिएटिविटी का राज, बताया किन फिल्ममेकर्स से मिली प्रेरणा

May 17, 2026

अंबरीश वर्मा ने खोला क्रिएटिविटी का राज, बताया किन फिल्ममेकर्स से मिली प्रेरणा

एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्टर, राइटर और डायरेक्टर अंबरीश वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज़ “सपने Vs एवरीवन” की शानदार सफलता को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि दमदार स्टोरीटेलिंग, इमोशनल गहराई और अलग अंदाज़ की वजह से इस शो को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं IMDb पर 9+ रेटिंग के साथ यह सीरीज़ लगातार ट्रेंड कर रही है, जिससे अंबरीश वर्मा का क्रिएटर-एक्टर दोनों रूप और मजबूत हो गया है।

अपनी अनोखी और दिल से जुड़ी कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले अंबरीश ने धीरे-धीरे एक वफादार दर्शक वर्ग तैयार किया है। हालिया सफलता ने उन्हें डिजिटल एंटरटेनमेंट स्पेस के सबसे चर्चित नामों में शामिल कर दिया है।

‘इन फिल्ममेकर्स ने मुझे बनाया’- अंबरीश वर्मा

हाल ही में एक बातचीत के दौरान अंबरीश वर्मा ने उन फिल्ममेकर्स के बारे में खुलकर बात की, जिन्होंने उनके क्रिएटिव सोच को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने विशेष रूप से संदीप रेड्डी वांगा और आदित्य धर का जिक्र किया और बताया कि इन दोनों का काम उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा है।

अंबरीश ने कहा कि वह सिर्फ फिल्मों की सफलता या असफलता नहीं देखते, बल्कि यह समझते हैं कि कोई डायरेक्टर अपने विज़न के लिए कितना समर्पित है। उन्होंने बताया कि किसी प्रोजेक्ट में सालों की मेहनत और जुनून को बचाने और उसके लिए खड़े रहने का जज़्बा उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करता है।

क्रिएटिव स्टैंड से मिली प्रेरणा

अंबरीश के मुताबिक, ऐसे फिल्ममेकर्स के साथ काम करना उनका सपना है जो अपने विज़न पर पूरी तरह विश्वास रखते हैं। उनका मानना है कि जब जुनून और समर्पण एक साथ आते हैं, तो नतीजा हमेशा कुछ “स्पेशल” होता है।

बढ़ती लोकप्रियता के बीच अगली उम्मीद

“सपने Vs एवरीवन” की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार के बीच दर्शक अब इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि अंबरीश वर्मा अगला कौन-सा नया प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें