Isha Rikhi-Badshah News: रैपर और सिंगर Badshah इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसकी वजह उनकी हाल ही में शेयर की गई कुछ तस्वीरें हैं, जिनमें वह एक रहस्यमयी लड़की (मिस्ट्री गर्ल) के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। कई लोगों ने दावा किया कि तस्वीरों में दिख रही लड़की पाकिस्तानी अभिनेत्री Hania Aamir हो सकती हैं। इसी बीच पंजाबी अभिनेत्री Isha Rikhi ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने लोगों को और भी ज्यादा हैरान कर दिया।
मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें हुईं वायरल
बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिन पहले तीन तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह एक खेत में एक लड़की के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, लड़की का चेहरा कहीं भी साफ नहीं दिखाया गया।
View this post on Instagram
एक तस्वीर में दोनों साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में केवल उनके हाथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के साथ बादशाह ने लिखा कि जिंदगी में कुछ लोगों को लाने का तरीका ब्रह्मांड का बहुत अजीब होता है।
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि तस्वीरों में नजर आ रही लड़की कौन है। कई यूजर्स ने इसे हानिया आमिर से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
इंस्टाग्राम पर ईशा रिखी से पूछा गया शादी का सवाल
इसी दौरान ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर “आस्क मी एनीथिंग” सेशन रखा, जहां फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे। एक यूजर ने उनसे पूछा कि अगर उनकी और बादशाह की शादी हो चुकी है तो दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते।
इस सवाल के जवाब में ईशा ने कहा कि उनसे बार-बार यही सवाल पूछा जाता है कि क्या उनकी शादी हो गई है, क्या उनकी शादी बादशाह से हुई है और दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते।
ईशा रिखी ने कहा- हां, मेरी शादी हो चुकी है
ईशा रिखी ने अपने जवाब में कहा कि हां, उनकी शादी हो चुकी है। उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग अक्सर पूछते हैं कि वह और बादशाह एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते।

इस सवाल का सही जवाब उनके पति यानी बादशाह ही दे सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि “पतिदेव बादशाह, लोगों के मन में कई सवाल हैं। उम्मीद है कि आप जल्द ही अपनी सुविधा के अनुसार इनके जवाब देंगे।” ईशा के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी और लोग उनके इस बयान को लेकर बातें करने लगे।
बादशाह के साथ तस्वीर भी की शेयर
एक अन्य यूजर ने ईशा से पूछा कि अगर वह बादशाह की पत्नी हैं तो उन्होंने कभी उनके साथ कोई तस्वीर क्यों साझा नहीं की। इस सवाल के जवाब में ईशा ने बादशाह के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में ईशा बादशाह की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर ने भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड में उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म Nawabzaade से कदम रखा था। इस फिल्म का निर्माण Remo D’Souza ने किया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...