Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘Tumbbad’ की री-रिलीज़ की कामयाबी के बीच, Soham Shah ने ‘Tumbbad 2’ का किया ऐलान

September 14, 2024

फिल्म ‘Tumbbad’ की री-रिलीज़ की कामयाबी के बीच, Soham Shah ने ‘Tumbbad 2’ का किया ऐलान

मुंबई : फिल्म निर्माता सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड 2 की घोषण कर दी गयी है। सोहम शाह फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म तुम्बाड छह साल बाद सिनेमाघरों में वापस आ गई है। ऐसे में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब इसके सीक्वल तुम्बाड 2 की घोषणा कर दी है। एक ड्रामेटिक वीडियो के ज़रिए तुम्बाड 2 की घोषणा की जाती है, जिसके साथ ही उत्साह और भी बढ़ रहा है। टीज़र की शुरुआत विनायक और उसके बेटे पांडुरंग से होती है, जिसमें सोहम शाह की आवाज़ एक रहस्यमय चेतावनी देती हुई सुनाई देती है,‘‘समय का पहिया गोल है, जो बीत गया वो फिर लौट के आएगाज दरवाज़ा भी एक बार फिर खुलेगा।

टीजर के आखिर में ‘प्रलय, प्रलय फिर आएगा’ शब्द सुनाई देते हैं, जो आने वाले सीक्वल की भव्यता की ओर इशारा करते हैं। फिल्म तुम्बाड के अभिनेता और निर्मााता सोहम शाह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है, तुम्बाड हमारे लिए एक खास और प्यार भरा प्रोजेक्ट रहा है। फिल्म के लिए लगातार मिल रहे प्यार को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है और यह सोहम शाह फिल्म्स में हमारे इस विश्वास को मजबूत करता है कि अच्छा कंटेंट ही किंग है। तुम्बाड 2 के साथ, हम सिनेमाई अनुभव और सीमाओं को और भी आगे ले जाना चाहते हैं। तुम्बाड 2 दर्शकों को हमारी बनाई दुनिया में और भी गहराई से ले जाएगा, जिसमें बड़े ट्विस्ट और ज्यादा नजदीक से चीजे देखी जाएंगी, यह बताते हुए की जब लालच की कोई सीमा नहीं होती है तो क्या होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें