Site icon Dainik Savera Times

फिल्म ‘प्रताप’ के प्रमोशन में जुटे अमित साध और ईशा देओल, 20 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई: आगामी फिल्म ‘प्रताप’ की टीम इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में अभिनेता अमित साध, अभिनेत्री ईशा देओल और फिल्म के निर्देशक सचिन सराफ को मुंबई के अंधेरी इलाके में एक साथ स्पॉट किया गया। तीनों फिल्म के प्रचार के लिए बाहर निकले थे।

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ रही है। अमित साध और ईशा देओल की मौजूदगी ने फिल्म के प्रमोशन को खास बना दिया है। निर्देशक सचिन सराफ भी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रमोशनल गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म ‘प्रताप’ 20 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है।

Exit mobile version