Site icon Dainik Savera Times

भारत की तरफ से Oscars 2023 में तीन फिल्मों के नॉमिनेशन में Amitabh Bachchan ने किया इस को सपोर्ट

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऑस्कर 2023 के लिये द एलिफेंट विस्पर्स को सपोर्ट किया है। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से तीन फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है। ऑस्कर 2023 में भारत की तरफ से एसएस राजामौली की आरआरआर, शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीद और कार्तिकी गोंसाल्वेस की फिल्म द एलिफेंट विस्पर्स मुकाबला करेंगी।

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर द एलिफेंट विस्पर्स के लिए एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म की तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड के लिए मेकर्स को शुभकामनाएं भी दी। अमिताभ ने लिखा, छोटे हाथी, रघु और अम्मू की दिल को छू लेने वाली कहानी का ट्रेलर देखा। आपको अकादमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिलने पर बहुत गर्व हो रहा है।

गुनीत मोंगा, कार्तिकी गोंसाल्वेस और नेटफ्लिक्स को बधाई हो। ऑस्कर में आपके सफर के लिए मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाए।गौरतलब है कि कार्तिकी गोंसाल्वेस की द एलिफेंट विस्पर्स एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में नॉमिनेशन मिला है।

Exit mobile version