Site icon Dainik Savera Times

Amitabh Bachchan को World Cup का क्रेज इतना कि सरेआम कह डाली ये बात

नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के मैच से पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम ट्रॉफी जीतेगी।क्विज बेस्ड रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन के एपिसोड 39 को होस्ट करते हुए बिग बी ने कहा, ‘हमारी संस्कृति में, अगर भगवान से ऊपर कोई है तो वह मां हैं, लेकिन मां से भी अधिक पूजनीय हमारी मातृभूमि है। हमारी भारतमाता।’

एक्टर ने कहा, ’मातृभूमि केवल एक जगह नहीं है, यह एक बंधन है जिसने हमारी आत्मा पर एक अमिट छाप छोड़ी है। यह शाश्वत बंधन है जो एक सैनिक को सीमा पर लड़ने के लिए प्रेरित करता है, एक शिक्षक को भविष्य बनाने की अंतर्दृष्टि देता है और एक स्पोर्ट्सपर्सन को देश को गौरवान्वित करने के लिए जोश प्रदान करता है।’अमिताभ ने आगे कहा, ’देवियो और सज्जनों, आज हमारे पास देश को गौरवान्वित करने का एक और अवसर है।भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के लिए तैयार है। पूरा देश उत्साहित है और उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है, लेकिन हमारे शो को लेकर भी जबरदस्त जोश और उत्साह है।‘

शोले फेम अभिनेता ने कहा, ’क्या आप मेरे पीछे नीले कपड़े पहने दर्शकों को देख रहे हैं? मेरे साथ बोलो भारतवर्ष का नारा है, वल्र्ड कप हमारा है’।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर को चेन्नई में मैच होना है।कौन बनेगा करोड़पति 15 सोनी पर प्रसारित होता है।इस बीच, अमिताभ की झोली में कल्कि 2898 एडी, द उमेश क्रॉनिकल्स और बटरफ्लाई हैं।

Exit mobile version