Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amitabh Bachchan ने अपने पिता के मासिक वेतन का किया खुलासा, कहा- Pen खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे

December 8, 2023

Amitabh Bachchan ने अपने पिता के मासिक वेतन का किया खुलासा, कहा- Pen खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे

नई दिल्लीः मेगास्टार अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 15 पर निजी किस्से साझा करते रहते है। उन्होंने अपने पिता, प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन के मासिक वेतन का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कैसे उनके पास एक पेन खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे। क्विज-बेस्ड रियलिटी शो के एपिसोड 84 में होस्ट बिग बी ने महाराष्ट्र के म्हालिस पिंपलगांव जिला बीड के विश्वास तुलसीराम डाके का हॉट सीट पर स्वागत किया। वह एक किसान हैं। 3,20,000 रुपए जीतने के बाद, एक्टर ने अपना पेन निकाला और कंटेस्टेंट के लिए चेक पर हस्ताक्षर किए। चेक पर हस्ताक्षर करते समय बिग बी ने पेन को बेहतर ढंग से चलाने के लिए उसकी निब को अपनी जीभ पर छुआ।

यह देखकर कंटेस्टेंट ने उत्सुकता से अभिनेता से पूछा: ’आपने पेन के साथ ऐसा क्यों किया? मेरी भी यह आदत थी, जब स्कूल में था।’ अमिताभ ने कहा, ‘मेरी भी यही आदत है।‘ बिग बी ने आगे कहा, ‘हम दोनों में कोई अंतर नहीं है।‘ इस पर कंटेस्टेंट ने विनम्रतापूर्वक उत्तर दिया: ’नहीं, सर। हम बिल्कुल अलग हैं। आप महान हैं सर।’

डॉन अभिनेता ने फिर एक किस्सा सुनाया: ‘बचपन में मेरे पास पेन नहीं होता था। मेरे पिताजी महीने में लगभग 400-500 रुपए कमाते थे। हम इसके साथ एक पेन भी नहीं खरीद सकते थे। हमारी शिक्षा कुछ इस तरह हुई है।’ इसके बाद विश्वास ने एक्टर से पूछा, ’मैंने आपके बारे में यह सुना है। मुझे नहीं पता कि यह सच है या नहीं। जब आप नौकरी के लिए ऑल इंडिया रेडियो पहुंचे तो आपकी आवाज के कारण आपको वहां नौकरी नहीं मिली। और उसके बाद आप आवाज के बादशाह बन गए। क्या यह सच है?‘ बिग बी ने उन्हें बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा, आपका पहला बयान सच है। लेकिन दूसरा कथन गलत है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें