Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केबीसी 16 पर अमिताभ बच्चन ने ‘कभी-कभी’ के कॉस्ट्यूम से जुड़ा किस्सा किया साझा

December 18, 2024

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) 16 के मंच पर अपनी सुपरहिट फिल्म कभी कभी के कॉस्ट्यूम से जुड़ा किस्सा साझा किया है।

इस बुधवार और गुरुवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 पर,मेज़बान अमिताभ बच्चन लखनऊ के प्रशांत त्रिपाठी का स्वागत करेंगे, जो रेवेन्यू विभाग में एक समर्पित लैंड रिकॉर्डर प्रशासनिक अधिकारी हैं। जब वह 1 करोड़ के सवाल का जवाब देने का कोशिश करते हैं, तो उसकी तेज़ बुद्धि और संयमित व्यवहार इस एपिसोड को रोमांचक बना देते हैं।वे बातचीत करते हुए पुरानी यादों के गलियारे में चले जाते हैं, और अमिताभ अपनी दो सबसे पसंदीदा फिल्मों, दीवार और कभी-कभी के बारे में बात करते हुए, बताते हैं, दीवार के दमदार एक्शन की शूटिंग को पूरा करने के बाद, जो कि एक्शन से भरपूर फिल्म है, मुझे कश्मीर जाना पड़ा कभी-कभी की शूटिंग करने के लिए, जो रोमांस से भरपूर है। यह बहुत अजीब लग रहा था, अचानक गियर बदलना। मैंने यश चोपड़ा जी से कहा, ‘यह बहुत अजीब है, एक्शन से मूड बदलकर रोमांटिक होना।उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं, सब कुछ ठीक हो जाएगा।’ तो मैंने यूं ही पूछ लिया, ‘कॉस्ट्यूम कैसी होगी?’ चूंकि मुझे 2 दिन में निकलना था, और उन्होंने कहा, ‘तुम्हारे पास घर पर जो भी है वही पहनो।’ आप फिल्म में जो भी कपड़े देखेंगे, वे मेरे अपने हैं। अमिताभ ने हंसते हुए आगे कहा, ‘और आज तक, वे कपड़े मुझे वापस नहीं किए गए हैं।’”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें