Site icon Dainik Savera Times

Amitabh Bachchan ने ट्वीट कर दी ‘OK’ शब्द दिलचस्प जानकारी, बोले: ‘ये तब उच्चारित किया गया था…’

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ओके शब्द को लेकर अपने प्रशंसकों के साथ दिलचस्प जानकारी शेयर की है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अकसर फैन्स के साथ मजेदार जानकारी शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने ओके शब्द को लेकर जानकारी दी है।अमिताभ ने ट्वीट कर ओके शब्द के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर की है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, ‘23 मार्च को ‘ओके’ शब्द 184 साल का हो जाएगा?? इसका पहली बार इस्तेमाल 1839 में बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट में किया गया था। “ऑल करेक्ट” के संक्षिप्त रूप में !! .. या जैसा कि तब उच्चारित किया गया था .. ऑल कोरेक्ट’.

Exit mobile version