Site icon Dainik Savera Times

Amitabh Bachchan को 24 अप्रैल के दिन लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

मुंबई :- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। मंगेशकर परिवार ने लता मंगेशकर की याद में वर्ष 2022 में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत की थी। अमिताभ बच्चन को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा।

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने राष्ट्र इसके लोगों और समाज के लिए अग्रणी योगदान दिया हो। सबसे पहले यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया था। इसके बाद 2023 में यह सम्मान लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया।

Exit mobile version