Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कल्कि 2898 एडी’ के नये पोस्टर में Amitabh Bachchan का लुक रिलीज

April 21, 2024

‘कल्कि 2898 एडी’ के नये पोस्टर में Amitabh Bachchan का लुक रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के नये पोस्टर में उनका लुक रिलीज हो गया है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

पिछले साल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जब उनका पहला लुक पोस्टर सामने आया था। तब से प्रशंसकों को फिल्म में अमिताभ के लुक और चरित्र के बारे में अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार है। उत्साह को बढ़ाते हुए ‘कल्कि 2898 एडी’ का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। नया पोस्टर आज हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित विभिन्न भाषाओं में साझा किया गया है।

सफ़ेद पोशाक पहने, अमिताभ बच्चन को एक मंदिर के अंदर रहस्यमय ढंग से बैठे और प्रकाश की चमकदार किरण की ओर देखते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर पर लिखा है, समय आ गया है। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ बहुभाषी फिल्म है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें