Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amitabh Bachchan ने KBC के प्रतियोगी Prashant Pramod Jamdade को मेडिकल मदद देने का किया वादा

October 15, 2024

Amitabh Bachchan ने KBC के प्रतियोगी Prashant Pramod Jamdade को मेडिकल मदद देने का किया वादा

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’(केबीसी) 16 के प्रतियोगी प्रशांत प्रमोद जामदाड़े को मेडिकल मदद देने का वादा किया है। केबीसी के आने वाले एपिसोड में, महाराष्ट्र के सांगली के निवासी प्रशांत प्रमोद जामदाड़े हॉटसीट पर बैठेंगे।

बचपन से ही प्रशांत को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि उनकी पीठ पर एक गांठ है जिसकी सर्जरी किया जाना ज़रूरी है। दुर्भाग्य से, सर्जरी के दौरान, उनकी कुछ नसें पर असर पड़ा, जिस कारण से उन्हें अपने पैरों को चलाने में दिक्कत होने लगी। वह अपने हालात के लिए उचित इलाज करवाना चाहते हैं, लेकिन उनके परिवार की सीमित आय के कारण ऐसा करना मुश्किल है।

अमिताभ बच्चन को उनकी परेशानी के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने हॉटसीट पर बैठने में गर्मजोशी से प्रशांत की मदद की, और उन्हें वह मदद दी जिसकी उन्हें ज़रूरत है। जब उनसे पूछा गया कि वह जीती गई धनराशि से क्या हासिल करना चाहते हैं, तो प्रशांत ने बताया कि वह अपनी विकलांगता का उचित इलाज करवाना चाहते हैं। फिर अमिताभ बच्चन ने पूछा कि क्या प्रशांत ने अपनी स्थिति के बारे में किसी डॉक्टर से सलाह ली है। इस पर प्रशांत ने जवाब दिया, सांगली में अच्छे अस्प्ताल नहीं हैं।

जवाब में, अमिताभ ने आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘मुंबई में कई बेहतरीन अस्पताल हैं जो नसों का इलाज करने में माहिर हैं। मैं आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा। कृपया मेरे साथ अपनी समस्या से संबंधित जानकारी शेयर करें, और मैं आपकी ओर से मुंबई के अस्पतालों से संपर्क करूंगा। कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 16 का प्रसारण सोमवार-शुक्रवार रात 9 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें