Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘तोहरा खिलाफ बोलतानी’ से Amrapali Dubey ने महिलाओं को किया जागरूक

March 28, 2026

‘तोहरा खिलाफ बोलतानी’ से Amrapali Dubey ने महिलाओं को किया जागरूक

भोजपुरी की क्वीन आम्रपाली दुबे ऐसे गाने लेकर आती हैं, जो दिल को छू जाते हैं, लेकिन अभिनेत्री के आज के लेटेस्ट गाने ने लोगों की रूह को छू लिया है।

आम्रपाली का नया गाना ‘तोहरा खिलाफ बोलतानी’ रिलीज हो गया है, जिसमें वे घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं लेकिन चुप्पी ना साधकर अपने लिए स्टैंड लेती दिख रही हैं। यह गाना हर महिला को हिम्मत देने का काम करेगा।

आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘तोहरा खिलाफ बोलतानी’ रिलीज हो गया है। गाने में आम्रपाली लव मैरिज करके अपने प्रेमी के साथ रह रही हैं, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही हालात बदलने लगते हैं। पति अत्याचार करता है, कभी गर्म प्रेस से जलाता है तो कभी मुंह पर पानी फेंक देता है। पहले अभिनेत्री प्यार की खातिर चुप रहती है, लेकिन घर में दूसरी महिला के आने के बाद वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराती है और कोर्ट में अपने पति के खिलाफ गवाही देती है। इसलिए गाने का टाइटल ‘तोहरा खिलाफ बोलतानी’ रखा गया है।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/entertainment/dhurandhar-2-box-office-day-9th/

गाने का साफ संदेश है कि किसी भी रिश्ते में हिंसा की कोई जगह नहीं होती है। गाने को कल्पना पटवारी ने बहुत भावुक तरीके से गाया है, जिसे सुनकर किसी का भी मन पिघल जाएगा। वहीं गाने के बोल रमन बिहारी ने लिखे हैं। फैंस भी गाने के रिलीज के साथ तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स के मुताबिक जिस गाने में कल्पना पटवारी की आवाज होती है, उस गाने का हिट होना तय है।

एक यूजर ने लिखा, “न पुलिस रिपोर्ट करता है, न अदालत, जब भी कल्पना पटवारी का गाना आता है तो सिर्फ विस्फोट होता है।”

बता दें कि अभिनेत्री लगातार अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर गाने रिलीज करती रहती हैं। कई बार वे खुद भी अपनी आवाज में गाती हैं। इससे पहले उनका ‘चलेला लुंगी झार के ऐ सखी’, ‘सेनुरवा महान’, ‘बिटिया पराई होली’ और ‘छठ व्रत’ रिलीज हुआ था। ‘बिटिया पराई होली’ गाना भी बेटी की स्थिति को दर्शाते हुए फिल्माया गया है, जिसमें शादी के बाद माता-पिता और बेटी दोनों के दर्द को मार्मिक तरीके से दिखाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें