आज का जमाना सोशल मीडिया का है, सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपने हुनर और टैलेंट को लोगों के सामने पेश कर सकते हैं। इस सोशल मीडिया पर बच्चों से लेकर बजुर्ग तक अपना हुनर दिखाते नजर आते हैं, लेकिन किस्मत वाला ही होता है जो रातो-रात स्टार बन जाता है। ऐसी ही किस्मत का मालिक बना गुरु नगरी अमृतसर के छेहरटा घनुपुर काले के एक साधारण परिवार में रहने वाला 3 साल का बच्चा एकमजोत सिंह।
एकमजोत सिंह 3 साल की उम्र में भारत के मशहूर शॉपिंग ऐप के लिए मॉडल बन गए, अब एकमजोत सिंह को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए एकमजोत की मां ने कहा कि वह अपने छोटे बच्चे की तस्वीरें और गतिविधियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करती थीं, कि एक दिन एक प्रसिद्ध एजेंसी ने उनके बच्चे एकमजोत की तस्वीरें और वीडियो देखी और उनसे संपर्क किया।
जिसके बाद एजेंसी ने उस बच्चे को चुना और देश के मशहूर शॉपिंग ऐप ‘अमेज़ॉन’ में बाल मोडल बन गया। उस ऐप के लिए मॉडलिंग करने के बाद एकमजोत को टीवी सीरियल और फिल्मों के भी ऑफर मिलने लगे. एकमजोत की मां ने कहा कि उनके 3 साल के बच्चे का इतना बड़ा नाम हो जाएगा की उसको बड़े-बड़े
कम्पनियाँ अपनी एड करने के लिए उन्हें सम्पर्क करेंगी।
बच्चे की मां संदीप कौर ने कहा कि हम एक सामान्य परिवार से हैं। आज हमारे बच्चे की वजह से हमारा नाम हो गया है, लोग भी हमें हमारे बच्चे की वजह से पहचानने लगे हैं. उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे बच्चे का चयन 3500 बच्चों में से हुआ, अब हमारे बच्चे का चयन 4 लाख बच्चों में से हुआ है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारा बेटा छोटी सी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है।


