Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में घुसा 8 फुट लंबा सांप, मचा हड़कंप

August 18, 2026

शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में घुसा 8 फुट लंबा सांप, मचा हड़कंप

एंटरटेनमेंट डेस्क: मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। 17 अगस्त को बंगले के लॉन में करीब 8 फुट लंबा सांप नजर आया। इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।

सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यूअर विक्की दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद मन्नत में सावधानी से सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद उसकी पहचान धामन (Indian Rat Snake) के रूप में हुई। राहत की बात यह रही कि धामन सांप जहरीला नहीं होता। सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद मन्नत के स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और न ही किसी तरह के नुकसान की खबर है।

नाग पंचमी के दिन हुई घटना

खास बात यह है कि मन्नत में सांप मिलने की यह घटना 17 अगस्त को नाग पंचमी के मौके पर हुई। जैसे ही शाहरुख के घर में सांप घुसने की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर यह तेजी से चर्चा में आ गई और फैंस भी चिंतित हो गए। ‘मन्नत’ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित शाहरुख खान का मशहूर बंगला है। यह मुंबई के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और अक्सर फैंस व पर्यटक इसके बाहर तस्वीरें लेते नजर आते हैं।

‘किंग’ को लेकर उत्साहित हैं फैंस

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज को लेकर शाहरुख के फैंस काफी उत्साहित हैं। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी सफल फिल्मों के बाद अब दर्शकों को उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें