Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनंत अंबानी ने शाहरुख खान के हाथ में थमा दिया सांप, SRK ने दिया ऐसा रिएक्शन…ईशा के बच्चों के बर्थडे में हुए थे शामिल

November 19, 2023

अनंत अंबानी ने शाहरुख खान के हाथ में थमा दिया सांप, SRK ने दिया ऐसा रिएक्शन…ईशा के बच्चों के बर्थडे में हुए थे शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान उद्योगपति मुकेश अंबानी के पोते आदिया और कृष्णा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी एक्टर को सांप पकड़ाते हुए दिखाई दिए। जुड़वा बच्चों के ग्रैंड बर्थडे पर शाहरुख हाई प्रोफाइल मेहमानों में से एक थे।

 

इंस्टाग्राम पर SRK के एक पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शाहरुख को ब्लैक सूट के साथ सनग्लासेस पहने अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ बात करते दिखाया गया है। जैसे ही अनंत ने शाहरुख को सांप सौंपा, एक अन्य व्यक्ति ने पीछे से एक्टर के गले में वैसा ही एक और सांप डाल दिया। इस सब के बीच, शाहरुख सांपों को थामे रखते हैं, वह बिल्कुल भी डरे हुए नहीं लग रहे हैं।

 

शाहरुख के फैंस ने अपना प्यार व्यक्त करते हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा: ‘शेर है, सांप से क्या डरेंगे।’’ बर्थडे पार्टी में शामिल होने वालों में कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर और करण जौहर अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के साथ शामिल हुए।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद 2023 में तीसरी रिलीज के लिए तैयार हैं। वह राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘डंकी’ में विक्की कौशल और तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को प्रभास-स्टारर ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें