Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anant-Radhika Sangeet Bash: पॉप स्टार Justin Bieber की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने स्टेज पर लगाई आग

July 6, 2024

Anant-Radhika Sangeet Bash: पॉप स्टार Justin Bieber की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने स्टेज पर लगाई आग

मुंबई: पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने अपनी जोशीली परफॉर्मेंस से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह को और भी खास बना दिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय चार्ट-टॉपिंग गानों पर परफॉर्म करके मंच पर धूम मचा दी। अनंत और राधिका के संगीत समारोह में सितारों की धूम रही। सलमान खान से लेकर माधुरी दीक्षित नेने और हार्दिक पांड्या तक कई मशहूर हस्तियों ने शुक्रवार को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) में अनंत और राधिका के समारोह में मौजूद रहे। अंबानी परिवार ने अपने मेहमानों के लिए एक खास म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया।

जिसमें किसी और ने नहीं बल्कि जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया। वायरल वीडियो में जस्टिन को इस अवसर के लिए अपनी सिग्नेचर स्टाइल कैप के साथ सफेद बनियान और ढीली पैंट के साथ जैकेट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म करते हुए इवेंट में आए मेहमानों से बातचीत की। उन्होंने मेहमानों को ‘बेबी’, ‘नेवर लेट यू गो’, ‘लव योरसेल्फ’, ‘पीचिस’, ‘बॉयफ्रेंड’, ‘सॉरी’ और ‘व्हेयर आर यू नाउ’ जैसे गानों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। पार्टी के अंदर के वीडियो इंटरनेट पर छा गए हैं।

बाद में, जस्टिन को शनिवार की सुबह मुंबई से निकलते हुए देखा गया। वे शुक्रवार की सुबह मुंबई पहुंचे। बीबर का भारत में पहला कॉन्सर्ट 2017 में हुआ था। उन्हें 2022 में देश लौटना था, लेकिन गायक की खराब सेहत के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया। बहुप्रतीक्षित शादी की बात करें तो, शादी समारोह के हिस्से के रूप में, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हाल ही में 2 जुलाई को पालघर के स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में वंचितों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें