Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनन्या पांडे ने लॉन्च किया अपना पॉडकास्ट, मानसिक स्वास्थ्य पर करेंगी बातचीत

October 11, 2024

अनन्या पांडे ने लॉन्च किया अपना पॉडकास्ट, मानसिक स्वास्थ्य पर करेंगी बातचीत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करने के लिए अपना खुद का पॉडकास्ट लॉन्च किया है। हाल ही में रिलीज़ हुई अपनी स्ट्रीमिंग फिल्म सीटीआरएल को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री ने अब पॉडकास्ट की दुनिया में कदम रख दिया है। अभिनेत्री अपने ‘सो पॉजिटिव पॉडकास्ट’ के साथ स्वस्थ ऑनलाइन आदतों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मकता से संबंधित बातचीत में शामिल होती नजर आएंगी। पॉडकास्ट सीरीज का उद्देश्य डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

पॉडकास्ट का ट्रेलर गुरुवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जारी किया गया। अनन्या पांडे अभिनेत्री प्राजक्ता कोली, सुमुखी सुरेश, यशराज मुखाटे, अंकुश बहुगुणा और बेयूनिक जैसे कलाकारों के साथ मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया के बारे में खुलकर बात करती नजर आएंगी।

पॉडकास्ट सीरीज के बारे में अनन्या पांडे ने कहा, आज के डिजिटल युग में, हमारा जीवन सोशल मीडिया से इतना जुड़ा हुआ है और जहां यह कई सकारात्मकताएं लेकर आता है, वहीं यह कई चुनौतियों के साथ भी आता है। सो पॉजिटिव पॉडकास्ट के जरिए, मुझे उम्मीद है कि हम सभी एक कदम पीछे हटकर अपनी ऑनलाइन आदतों पर विचार कर सकते हैं और अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे सकते हैं। यह एक ऐसी बातचीत है जो हम सभी को करनी चाहिए। हम ऑनलाइन कैसे जुड़ते हैं और हम अपने और दूसरों के लिए कैसे अधिक सकारात्मक जगह बना सकते हैं।

प्रत्येक एपिसोड में रचनाकारों की गहन चर्चाएं और व्यक्तिगत कहानियां होंगी, जो श्रोताओं को आज की हाइपरकनेक्टेड दुनिया में मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए व्यावहारिक रणनीतियां प्रदान करेंगी। ‘सो पॉजिटिव पॉडकास्ट’ का पहला एपिसोड 15 अक्टूबर को आएगा। इससे पहले, अभिनेत्री ने फ्रांस की राजधानी में एक फैशन कार्यक्रम में भाग लिया था। उस दौरान पेरिस में अपनी सैर की कई तस्वीरें और वीडियो जारी किए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें