Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनिल कपूर ने फिल्म तेजाब के प्रदर्शन के 36 साल पूरे होने का मनाया जश्न

November 12, 2024

अनिल कपूर ने फिल्म तेजाब के प्रदर्शन के 36 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म तेजाब के प्रदर्शन के 36 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। एन.चंद्रा के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म तेजाब में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म ‘तेजाब’ 11 नवंबर 1988 को रिलीज हुयी थी। फिल्म के प्रदर्शन के 36 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने जश्न बनाया है।अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुछ लोगों को‘एक दो तीन चार’ गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, तेजाब के 36 साल पूरे होने का जश्न, फिल्म, यादगार संगीत और बेहतरीन किरदार महेश देशमुख उर्फ मुन्ना आज भी लाखों लोगों के दिलों में जिंदा हैं। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के संगीत, जावेद अख्तर के बोल और अनुपम खेर के साथ माधुरी दीक्षित नेने के लाजवाब अभिनय के साथ एन. चंद्रा की इस रचना ने एक युग को परिभाषित किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें