Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनिल कपूर ने सतीश कौशिक को किया याद, शेयर की ये तस्वीर

April 18, 2023

अनिल कपूर ने सतीश कौशिक को किया याद, शेयर की ये तस्वीर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक को याद किया है। सतीश कौशिक का पिछले माह निधन हो गया था। अनिल कपूर ने सतीश कौशिक को याद किया है। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रुप की रानी चोरों का राजा’ में अनिल कपूर और श्रीदेवी ने अहम भूमिका निभायी थी। इस फिल्म को रिलीज हुये 30 वर्ष हो गये हैं। अनिल कपूर ने इस फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर सतीश कौशिक को एक बार फिर याद किया और फिल्म से जुड़ी बातें साझा की है।

अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा ‘एक ऐसी फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन पूरे दिल से बनाई गई थी.. 30 साल पहले मेरे दोस्त सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म रुप की रानी चोरो का राजा के गाने और ट्रेन रॉबरी को बखूबी शूट किया गया था। मेरा मानना है कि हर प्रोजेक्ट अच्छा होता है और इससे सीखने को मिलता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें