Site icon Dainik Savera Times

Anil Kapoor: चार साल बाद फिर रनिंग ट्रैक पर उतरे अनिल कपूर, बोले- ‘रफ्तार नहीं, लगातार आगे बढ़ना मायने रखता है’

Anil Kapoor Running

Anil Kapoor Running

Anil Kapoor Fitness: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस और एनर्जी आज भी उनके फैंस को प्रभावित करती है। उम्र बढ़ने के बावजूद फिटनेस को लेकर उनका जुनून लोगों को लगातार प्रेरित करता है। अब अभिनेता ने अपनी फिटनेस जर्नी की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह रेसिंग ट्रैक पर पूरी ताकत के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में ट्रैक पर तेज रफ्तार से रनिंग करते हुए अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि करीब चार साल बाद उन्होंने अपनी रनिंग को इस तरह रिकॉर्ड किया है। अभिनेता ने अपने पुराने रनिंग वीडियो को याद करते हुए कहा कि इन वर्षों में उनकी रफ्तार भले बदली हो, लेकिन उनका सफर कभी नहीं रुका।

ये भी पढे़ं :–https://dainiksaveratimes.com/entertainment/vimal-elaichi-maharashtra-fda-notice-delhi-high-court/

वीडियो के कैप्शन में अनिल कपूर ने लिखा कि चार साल हो गए हैं, जब उन्होंने आखिरी बार इसी तरह अपनी रनिंग रिकॉर्ड की थी। उन्होंने कहा कि सफर कभी बंद नहीं हुआ, बल्कि उसकी गति और तरीका बदलता रहा और वह लगातार आगे बढ़ते रहे। उनके मुताबिक, प्रोग्रेस का मतलब हमेशा तेज रफ्तार से आगे बढ़ना नहीं होता, कई बार लगातार चलते रहना ही काफी होता है।

अनिल कपूर की यह बात सिर्फ रनिंग या फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि जिंदगी को लेकर भी एक संदेश देती है। उनका कहना है कि हर वक्त एक जैसी गति से आगे बढ़ना जरूरी नहीं होता। परिस्थितियों के हिसाब से कभी रफ्तार तेज और कभी धीमी हो सकती है, लेकिन अगर इंसान रुकता नहीं और प्रयास जारी रखता है, तो यही असली प्रगति है। इसी वजह से उनका यह वीडियो महज फिटनेस पोस्ट नहीं बल्कि प्रेरणादायक संदेश भी बन गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों ‘इंडिया के टॉप 1 परसेंट’ को होस्ट कर रहे हैं। यह इंटरनेशनल फॉर्मेट ‘द 1 परसेंट क्लब’ का भारतीय संस्करण है। यह फॉर्मेट नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजरायल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका समेत कई देशों में लोकप्रिय हो चुका है। अब इसे भारतीय दर्शकों के लिए पेश किया गया है।

https://www.instagram.com/reel/DdS2O1wMuwH/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

अनिल कपूर ने 7 अगस्त को शो के बारे में बात करते हुए बताया था कि इसमें शामिल होने वाली चुनौतियां कंटेस्टेंट्स की ऑब्जर्वेशन, लॉजिक, प्रेजेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखेंगी। शो का प्रीमियर 9 सितंबर को हुआ था। वहीं, ट्रैक पर चार साल बाद दौड़ते अनिल कपूर का नया वीडियो उनकी फिटनेस के प्रति लगातार बने जुनून को दिखा रहा है।

Exit mobile version