एंटरटेनमेंट डेस्क : इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो के आने वाले एपिसोड में सवालों के बीच अनिल कपूर की हाज़िरजवाबी भी देखने को मिलेगी। बातचीत के दौरान कंगना रनौत की फिल्म क्वीन का ज़िक्र छिड़ता है और अनिल को अपनी पत्नी सुनीता कपूर से जुड़ा एक किस्सा याद आ जाता है।
अकेले सफ़र करने की बात पर अनिल कहते हैं, “सुनीता अकेले गई थीं हनीमून पर, मैं साथ में नहीं गया था।” फिर मुस्कुराते हुए जोड़ते हैं, “सुनीता ही मेरी क्वीन हैं, और हमेशा रहेंगी।”
फिल्म क्वीन से शुरू हुई बातचीत अनिल की ज़िंदगी की क्वीन तक पहुँच जाती है। उनका यह मज़ेदार खुलासा और सुनीता के लिए प्यार भरा जवाब, दोनों ही इस पल को यादगार बना देते हैं। देखिए इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो इस वीकेंड रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

