Site icon Dainik Savera Times

‘एनिमल’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 3 दिन की 200 करोड़ की कमाई

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर ली है।संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज हुयी है। फ‍िल्‍म ‘एनिमल’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म एनिमल ने अपनी रिलीज के दिन ही मजबूत शुरुआत की थी। फ‍िल्‍म ने 63.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म एनिमल ने रिलीज के दूसरे दिन फ‍िल्‍म ने 66.27 करोड़ रुपये की कमाई की।रविवार को फ‍िल्‍म ने तीसरे ने 71 करोड़ से अधिक की कमाई की।तीन दिनों में फ‍िल्‍म एनिमल की कुल कमाई 200 करोड़ से अधिक हो गयी है।वहीं, टी-सीरीज ने एक पोस्‍ट में बताया है कि फ‍िल्‍म ने दुनियाभर में अबतक 356 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Exit mobile version