Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Animal Movie: Triptii Dimri का आठ साल पुराना वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले ये क्या…

December 12, 2023

Animal Movie: Triptii Dimri का आठ साल पुराना वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले ये क्या…

इंटरटेनमेंट डेस्कः फिल्म ‘एनिमल’ के लिए Triptii Dimri को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनके इंटिमेट सीन्स की भी खूब इस समय चर्चा हो रही है। वहीं इसी बीच उनका एक सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Triptii Dimri को उनके फैंस रिएक्ट और कमेंट कर रहे हैं। ‘एनिमल’ के बाद न सिर्फ उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है, बल्कि वह अचानक ही ‘नेशनल क्रश’ भी बन गई हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 2015 का है, जिसमें Triptii Dimri ने उस वक्त के ट्रेंड Aww पर इंस्टाग्राम रील बनाई थी। इसमें तृप्ति बेहद क्यूट लग रही हैं। वीडियो काफी मजेदार है, जिस देख फैंस दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)


‘एनिमल’ मूवी से लोगों को अपना दीवाना बनाने वालीं तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के सितारे बुलंदियों को छू रहे हैं। लोग उनके बारे में बातें करना बंद नहीं कर रहे। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा होते देखने को मिला है। तृप्ति मीडिया में भी इंटरव्यू पर इंटरव्यू दे रही हैं। इस बीच तृप्ति डिमरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तृप्ति को देख फैंस हैरान हैं और रिएक्ट कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें