Site icon Dainik Savera Times

Nani की ‘द पैराडाइज’ का Soulful Track ‘अंजाना अंजानी’ हुआ रिलीज, Emotional Lyrics ने जीता दिल

Anjana Anjani

Anjana Anjani

एंटरटेनमेंट डेस्क: नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज़’की रिलीज़ को लेकर लगातार एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज़ से पहले दमदार टीज़र और गानों “आया शेर” और “येशनागुला” के साथ एक स्ट्रॉन्ग इम्पैक्ट बनाया है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का तीसरा सिंगल, एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक सॉन्ग “अंजाना अंजानी” भी रिलीज़ हो चुका है!

नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज़’ साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म का डायरेक्शन श्रीकांत ओडेला ने किया है। मेकर्स ने दर्शको के उत्साह को बढ़ाने के लिए पहले ही टीज़र और गानों के साथ फिल्म की रिलीज़ के लिए स्टेज सेट कर दिया है। फिल्म को लेकर बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच, अब तीसरा सिंगल “अंजाना अंजानी” ऑडियो सॉन्ग रिलीज हो चुका है।

बता दें कि ‘द पैराडाइज़’ के गाने “अंजाना अंजानी” का ऑडियो रिलीज़ हो चुका है। यह गाना बेहद रोमांटिक और दिल को छू लेने वाला लग रहा है। गाने में नानी को कायडू लोहार को एक साथ रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। ऐसे में स्क्रीन पर यह देखना बहुत एक्साइटिंग होने वाला है कि दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री किस तरह से रोमांस को जगाएगी। “अंजाना अंजानी” का ऑडियो शेयर करते हुए, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा है –

“#TheParadise का तीसरा गाना #AnjaanaAnjaani का ऑडियो आ गया है 🎼

तेलुगू – 

हिंदी –

तमिल –

24⋆09⋆26 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज़

अपने टिकट यहाँ बुक करें!
🎟️ https://linktr.ee/TheParadiseTickets

‎नेचुरल स्टार @NameisNani एक @odela_srikanth सिनेमा में ❤️‍🔥
‎एक @anirudhofficial म्यूज़िकल 🎼

#JadalZamanaFromSep24
‎@themohanbabu @11Lohar @sudhakarcheruk5 @TheRaghav_Juyal @sonalikulkarni @sampoornesh @Dop_Sai @NavinNooli @artkolla @withAjayKumarJ @NareshYalla21 @SLVCinemasOffl @TheParadiseOffl @saregamasouth @saregamaglobal @ivyofficial2023 @PrathyangiraUS”

अनिरुद्ध रविचंदर गाने को “अंजाना अंजानी” द्वारा कंपोज किया गया है, जबकि इसके बोल रितेश जी राव ने लिखे हैं। इस गाने को रितेश जी राव और सुब्लाशिनी ने बहुत खूबसूरती से गाया है।

इसके अलावा, ‘द पैराडाइज़’ के गाने नए स्टैंडर्ड सेट कारने के साथ, रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। फिल्म का पहला गाना ‘आया शेर’ ने यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 1.8 मिलियन से ज़्यादा लाइक्स हासिल किए हैं, और हज़ारों इंस्टाग्राम रील्स के साथ यह सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं, दूसरा गाना, ‘येशानागुला’, भी यूट्यूब पर 119 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और 700K लाइक्स का आंकड़ा अपने नाम कर चुका है। यह गाने कई चार्ट्स और प्लेटफ़ॉर्म्स पर बनी हुईं हैं और यह सबूत है कि दर्शक फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं।

SLV सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ग्लोबल लेवल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से द पैराडाइज को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। शानदार डायरेक्टर, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ द पैराडाइज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े कल्चरल फेनोमेनन के रूप में सामने आ रही है, जिसे लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version