Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंकुश राजा का होली गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ रिलीज

February 20, 2023

अंकुश राजा का होली गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ रिलीज

मुंबई: भोजपुरी अभिनेता अंकुश राजा का होली गीत रंग लेके चढ़ी जनी सेज प रिलीज हो गया है। अंकुश राजा ने अपना होली गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ रिलीज कर दिया है। ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ एस आर के म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इसमें अंकुश राजा के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जिनकी केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है।

अंकुश राजा ने कहा कि उनकी तरफ से यह भोजपुरी के होली रंग में एक छोटा सा कंट्रीब्यूशन है, जो उनके भी दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि होली सबों के लिए खास होता है। चाहे बच्चों की बात कर लें या युवाओं की या फिर बुजुर्गों की, होली की उमंग किसी में कम नहीं होती। लेकिन जब उसमें म्यूजिक की एंट्री होती है, तो रंगों में निखार खुल कर आता है।

इसलिए मेरे इस गाने के सारे रंग अपने चाहने वालों को समर्पित है। अब बस उनके आशीर्वाद की जरूरत है। अंकुश राजा ने गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है।लिरिक्स बोस रामपुरी और म्यूजिक ओम झा का है। निर्देशक मनोज गुप्ता हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें