Anupam Kher Birthday : बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर आज 70 वर्ष के हो गए। अभिनेता का जन्म 07 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। बात दे कि इनके पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे और हिमाचल प्रदेश के वन विभाग में क्लर्क थे।
भारतीय रंगमंच का अध्ययन करने के लिए छोड़ दी पढ़ाई…
वही अगर अभिनेता की पढ़ाई की बाते करें तो उन्होंने स्कूली शिक्षा शिमला के डीएवी स्कूल से की है। जिसके बाद उन्होंने शिमला के संजौली स्थित सरकारी कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और फिर चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय में भारतीय रंगमंच का अध्ययन करने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी। इस दौरान 1978 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक किया। इसके बाद वह रंगमंच से जुड़ गए।
अभिनेता बनने का सपना लिए हुए मुंबई में रखा कदम
80 के दशक में अभिनेता बनने का सपना लिए हुए उन्होंने मुंबई में कदम रखा। अनुपम खेर महज 37 रुपये लेकर घर से निकले थे और वो सपनों के शहर मुंबई आए थे। शुरुआती दिनों में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं उन्हे कई रातें प्लेटफार्म पर गुजारनी पड़ी थी। तीन साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। बतौर अभिनेता उन्हें वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म ‘आगमन’ में काम करने का मौका मिला, लेकिन फिल्म के असफल हो जाने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो सके।
महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ में काम करने का मिला अवसर
वही अगर उनकी पहली फिल्म की बात करे तो वर्ष 1984 में अनुपम खेर को महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उन्होंने एक वृद्ध पिता की भूमिका निभाई जिसके पुत्र की असमय मृत्यु हो जाती है। अपने इस किरदार को अनुपम ने संजीदगी के साथ निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। वर्ष 1986 में उन्हें सुभाष घई की फिल्म‘कर्मा’में बतौर खलनायक काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके सामने अभिनय सम्राट दिलीप कुमार थे, लेकिन अनुपम खेर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें- शरीर में ताकत और एनर्जी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन

