Site icon Dainik Savera Times

अनुपम खेर ने सोनू निगम और एमएम कीरावनी को बताया लीजैंड, बोले- ‘हम भाग्यशाली हैं कि आप हैं’

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए स्टार अनुपम खेर अपनी हालिया रिलीज ‘विजय 69’ की सफलता को लेकर गदगद हैं। इस बीच अभिनेता ने एक पोस्ट शेयर कर सिंगर-अभिनेता सोनू निगम के साथ एमएम कीरावनी की जमकर तारीफ की है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर ‘आरआरआर’ सिंगर एम किरावनी और सिंगर सोनू निगम के साथ एक तस्वीर शेयर की है कि इसमें वह दोनों ही सिंगर्स की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

दोनों ग्रेट सिंगर्स के साथ तस्वीर शेयर कर ‘विजय 69’ अभिनेता अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा ‘डियर सोनू निगम! मेरी निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का सबसे महत्वपूर्ण गाना गाने के लिए धन्यवाद। अनुपम खेर स्टूडियो भाग्यशाली है कि हमारी फिल्म में आपकी जादुई आवाज और ऑस्कर विजेता एमएम कीरवानी सर के भावपूर्ण संगीत की शानदार केमिस्ट्री है।

आप वास्तव में हमारे प्यार और दृढ़ संकल्प की कहानी के लिए भगवान की ओर से हमारे लिए उपहार हैं! आपकी उदारता, अनुग्रह और निस्वार्थता के लिए धन्यवाद। आप लीजेंड हैं। जय हो!’ इसके साथ अभिनेता ने हैशटैग लगाते कैप्शन में तन्वी द ग्रेट सॉन्ग लिखा।

Exit mobile version