Site icon Dainik Savera Times

Anupam Kher ने 69 साल की उम्र में उठाया भारी वजन, शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई: दिग्गज बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर ने अपना लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बैक वर्कआउट के लिए वजन उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में 69 साल की उम्र में अनुपम लैट पुलडाउन मशीन का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो पीठ को मजबूत बनाने और पोस्चर में सुधार करने में मदद करती है।

वर्कआउट वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा, ‘अगर यह आपको चैलेंजिंग नहीं लगता, तो यह आपको बदल नहीं सकता। वीडियो में अनुपम ने सिंगर शंकर महादेवन का शिव तांडव स्तोत्र म्यूजिक लगाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुपम दो दशक से ज्यादा समय के बाद ‘तन्वी द ग्रेट’ के साथ निर्देशक के रूप में कमबैक किया है।

फिल्म में ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एम.एम. कीरावनी, जापानी डीओपी केइको नकाहारा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर कृति महेश भी हैं, जिन्होंने ‘घूमर’, ‘ढोलीडा’ और ‘गर्मी’ जैसे गानों को कोरियोग्राफ किया है। अनिल कपूर, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन स्टारर 2002 की फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ से निर्देशन की शुरुआत करने वाले अनुपम ने मार्च में अपने 69वें जन्मदिन पर ‘तन्वी द ग्रेट’ की घोषणा की थी।

Exit mobile version