Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनुपम खेर को पसंद आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’, एक्टर ने की तारीफ

August 22, 2023

अनुपम खेर को पसंद आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’, एक्टर ने की तारीफ

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर को ओह माय गॉड 2 बेहद पसंद आयी है।अनुपम खेर ने अपनी मां के साथ‘ओह माय गॉड 2’देखी। अनुपम खेर ने कहा फिल्म में कुछ भी कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं है। यह एक शानदार फिल्म है। यह एक खूबसूरत फिल्म है, जिसमें एक अछ्वुत सामाजिक संदेश है और यह आश्चर्यजनक रूप से मनोरंजक है। पंकज त्रिपाठी का काम बेहतरीन है, अक्षय कुमार शानदार हैं और पवन मल्होत्रा भी अच्छे हैं।फिल्म का ट्रीटमेंट बहुत अच्छा है। फिल्म का निर्देशन करने वाले अमित राय ने अच्छा काम किया है।

यहां तक कि मेरी मां को भी फिल्म पसंद आई।अनुपम खेर ने कहा, मुझे लगता है कि यह फिल्म आज के युवाओं और माता-पिता के लिए है। छोटे और बड़े शहर के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है। यह फिल्म यौन शिक्षा पर आधारित है और इसे सहजता और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह जागरूकता जैसा लगता है।मुझे लगता है कि जो दर्शक सिनेमाघरों में आ रहे हैं, वे सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता के लिए भी आ रहे हैं।‘ओएमजी 2’के लिए वर्ड आॅफ माउथ बहुत मजबूत है और मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह फिल्म थिएटर में देखी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें