Site icon Dainik Savera Times

अनुपम खेर ने वेब सीरीज द फ्रीलांसर को लेकर किया बड़ा खुलासा , जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर वेब सीरीज द फ्रीलांसर में डॉक्टर खान रूप में अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। इसमें अनुपम खेर का एकदम यूनिक लुक है। अनुपम खेर ने वेब सीरीज द फ्रीलांसर में अपने किरदार और लुक के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि डॉ. खान एक बेहतरीन किरदार है। द फ्रीलांसर के लिए उनका मार्गदर्शन सीरीज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, इसलिए, ’इस लुक को तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। मैंने बहुत सारी फिल्में की हैं, जिनमें अलग-अलग लुक बनाना बहुत मुश्किल था, लेकिन यह लुक यूनिक है।’यह वेब सीरीज शिरीष थोराट की बेस्ट सेलिंग किताब ए टिकट टू सीरिया पर आधारित है। इसे भाव धूलिया ने डायरेक्ट किया है और फ्राइडे स्टोरीटेलर्स ने इसे प्रोडय़ूस किया है।

इस वेब सीरीज की कहानी एक रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित हैं, जिसमें इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले सीरिया में एक लड़की को बंदी बनाकर रखा रखा जाता है। वह किस तरह वहां से निकलने की कोशिश करती है, उसे सीरीज में दिखाया जाएगा। वेब सीरीज में इस किरदार का नाम आलिया है, जिसे कश्मीरा परदेशी ने निभाया है। सीरीज में सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी और नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस, सारा जेन डियास सहित अन्य कलाकार हैं। खूबसूरत अभिनेत्री कश्मीरा परदेशी द फ्रीलांसर में आलिया की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। यह वेब सीरीज 1 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।

Exit mobile version